लक्ष्मणगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही 200 किलो दूषित पनीर एवं 50 किलो दूध पाउडर कराया नष्ट

Sep 30, 2025 - 04:00
 0
लक्ष्मणगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही 200 किलो दूषित पनीर एवं 50 किलो दूध पाउडर कराया नष्ट

लक्ष्मणगढ़,अलवर (कमलेश जैन)
लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेंद्र शर्मा के निर्देशन में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 200 किलो दोषी में बदबूदार पनीर 50 किलो दूध पाउडर नष्ट कराया वहीं 70 किलो लाल मिर्च पाउडर को जप्त किया गया।

बीसीएमए डॉ रूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल एवं अशोक लखेरा ने क्षेत्र के सज्जनपुरी गांव में पनीर निर्माण एवं विक्रय इकाई चौधरी डेयरी की जांच की तो डीप फ्रीज में 700 ग्राम वजनी बटटी के रूप में कई किलो पनीर बिक्री के लिए रखा हुआ मिला । जो की जांच करने पर दूषित व बदबूद्दार पाया गया। मौके पर एक कट्टे में मिले 50 किलो दूध पाउडर पुराना एवं खराब होने की वजह से नष्ट कराया गया।
डेयरी में बनाए जा रहे पनीर विक्रेता द्वारा दूध में से क्रीम निकालकर उसमें दूध पाउडर व वनस्पति तेल मिलाकर निर्मित किया जा रहा था देरी से करीबन 200 किलो दूषित बदर पनीर को मौके से नष्ट कराया गया । जानकारी के अनुसार यहां पर पनीर का निर्माण कर सस्ते दामों में बड़े शहरों में विक्रय के लिए भेजा जाता था।

जांच टीम ने लक्ष्मणगढ़ कस्बे में मसाला निर्माण इकाई में मेसर्स गाबाजी फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया जहां लाल मिर्च पाउडर का नमूना जांच के लिए लिया गया। चार कट्टो में करीबन 70 किलो लाल मिर्च पाउडर को जप्त किया गया। साथ ही क्षेत्र में सभी खाद्य विक्रेताओं को अपने फूड लाइसेंस दुकानों पर लगाने के निर्देश जारी किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................