वैर में जबावी कीर्तन का शुभारंभ, विधायक बहादुर सिंह कोली और अध्यक्ष विष्णु महावर ने किया उद्घाटन
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वैर नगर पालिका की ओर से वैर में जबावी कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बहादुर सिंह कोली के मुख्य आतिथ्य और नगर पालिका के चेयरमैन विष्णु कुमार महावर की अध्यक्षता में हुआ। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र गर्ग ने बताया कि दशहरा पर्व के उपलक्ष में दो दिवसीय जवाबी कीर्तन , जिकड़ी भजन कार्यक्रम हो रहा है 2 अक्टूबर को रात्रि के समय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी होगा। कीर्तन में हाथरस (यूपी) निवासी करुणा शर्मा, मुकेश शर्मा, जलेश्वर के सतीश दीवान, वैर के मदन पंजाबी दे रहे हैं।