डोटासरा के जन्मदिन पर सुमेरपुर में कांग्रेसजनाें ने गाेधन काे गुड-चारा खिलाया, मंदबुद्धि बच्चों को प्रतिभोज कराया

Oct 1, 2025 - 12:42
 0
डोटासरा के जन्मदिन पर सुमेरपुर में कांग्रेसजनाें ने गाेधन काे गुड-चारा खिलाया, मंदबुद्धि बच्चों को प्रतिभोज कराया

सुमेरपुर (बरकत खान) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान व जनप्रिय प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सुमेरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और सद्भाव कार्यक्रम ब्लाॅक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा एवं नगर उपाध्यक्ष शैतान कुमार मेघवाल के नेतृत्व में अायाेजित किए। सुबह करीब साढ़े 10 बजे सुमेरपुर के थलवा जाव स्थित कामधेनु पुत्र छत्तीस कॉम गौशाला में विशेष आयोजन हुआ। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़ व हरा चारा खिलाकर डोटासरा के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।  इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल शिवगंज मंदबुद्धि आवासीय विद्यालय पहुंचा, जहां विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की। यहां बच्चों को प्रसाद रूपी भोजन (प्रतिभोज) कराते हुए फल वितरण भी किया गया। बच्चों की मुस्कान और आत्मीयता ने सभी कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया। कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़ी हुई है। डोटासरा जैसे नेताओं की सोच आज कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण की प्रेरणा दे रही है। कार्यक्रम में चतराराम मेघवाल, सरदार खां, फूलाराम देवासी, नासिर खान, कैलाश गोयल, ऋषपाल सिंह पराखिया, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, मानसिंह रामनगर, लखन मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................