समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को मिलेगा ब्याज अनुदान का लाभ

Mar 5, 2026 - 19:43
 0
समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को मिलेगा ब्याज अनुदान का लाभ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) खरीफ 2025 में बैंक द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किए गए फसली ऋणों की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि से पूर्व ऋण चुकाने वाले किसानों को ब्याज अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा।
दी भरतपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भरतपुर के प्रबंध निदेशक नरेश शुक्ला ने बताया कि जिन किसानों ने खरीफ 2025 में अल्पकालीन फसली ऋण लिया था, वे 31 मार्च  से पहले अपने ऋण की राशि जमा कराकर ब्याज मुक्त फसली ऋण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं तथा डिफॉल्टर होने से बच सकते हैं। समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को आवश्यकता अनुसार पुनः ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसान अपने ऋण की राशि संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति या बैंक की संबंधित शाखाओं सिटी बाजार, कुम्हेर गेट, कलेक्ट्रेट, कुम्हेर, डीग, कामां, नगर, नदबई, बयाना, रूपवास, डीग, सीकरी, वैर, हलैना, भुसावर, उच्चैन, जघीना, गंगापुर, बंध बारैठा एवं रुदावल में जमा करा सकते हैं।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि यदि किसान 31 मार्च तक ऋण जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें ब्याज अनुदान का लाभ नहीं मिलेगा तथा उन्हें बकाया राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित भुगतान करना होगा। उन्होंने पूर्व में अविधिपूर्ण हो चुके बैंक काश्तकारों से भी अपील की है कि वे ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण जमा कर अपनी सदस्यता बहाल कराएं, जिससे सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................