भरतपुर में खांसी सिरप से एक बच्चे की और मौत
हलैना (भरतपुर) विष्णु मित्तल
राजस्थान में खांसी की सिरप जान लेवा साबित हुई है.भरतपुर में इसी खांसी सिरप से एक बच्चे की मौत का और मामला सामने आया है.परिजनों का दावा है इसी सिरप से बच्चे की मौत हुई है।
गांव लुहासा निवासी निहाल सिंह ने बताया कि मेरे दो बच्चे थे बड़ा बेटा थान सिंह लगभग 5 साल और छोटा बच्चा तीर्थराज जिसकी उम्र 2 साल थी जिन्हें 23 सितंबर को खांसी जुखाम की शिकायत थी.दोनों को सुबह 11 बजे के आस पास वैर के उपजिला अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक बबलू मुद्गल को दिखाया जिन्होंने दवाई लिखने के साथ सीरप लिखी.घर 12 बजे आकर छोटे बच्चे तीर्थराज को एक ढक्कन सीरप पिला दी.उसके बाद बच्चा सो गया उन्होंने सोचा कि बच्चा सो रहा होगा लेकिन 4 घंटे बाद जब होश नहीं आया तो परिजन बच्चे को लेकर उपजिला अस्पताल वैर लेकर पहुंचे.चिकित्सक डॉक्टर बबलू मुद्गल मिले जिन्हें बताया कि आपके द्वारा जो सीरप दी गई है उसी से तबीयत खराब हुई है.चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जनाना अस्पताल भरतपुर रैफर किया.जहां बच्चे को भर्ती किया.बच्चे को होश नहीं आने पर 24 सितंबर शाम तीन बजे जयपुर जेके लोन में रैफर किया।जहां बच्चे को भर्ती कराया बच्चे को होश नहीं आया और चिकित्सकों ने 27 सितंबर को सुबह चार बजे मृत घोषित कर दिया.उसके बाद बच्चे का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
उसके बाद बयाना में सीरप का मामला सामने आने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि यही सिरप बच्चे को दी थी इसी से उनके बच्चे की मौत हुई है.उसके बाद उन्होंने चिकित्सक को अवगत करा दिया है ।