विजय दशमी पर्व के अवसर पर किया रावण के पुतले का दहन

Oct 2, 2025 - 17:47
 0
विजय दशमी पर्व के अवसर पर किया रावण के पुतले का दहन

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ कस्बे के प्रताप स्टेडियम में दशहरा महोत्सव समिति के तत्वाधान में बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजय दशमी का पर्व रावण के पूतले दहन के साथ श्रृद्वा व उल्लास से मनाया। दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष मुकेश जैमन ने बताया कि इस मौके पर 61 फुट रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व शोरगरो की ओर से हैरतअंगेज रंग बिरंगी आतिशबाजीयों का प्रदर्शन कर दर्शको रोमाचिंत करने के साथ दशहरा महोत्सव को नवीन ऊचॉईयॉ प्रदान की। कार्यक्रम के तहत कस्बे के मेला का चौराहे से भगवान राम लक्ष्मण संग हनुमान व राम की सेना की आकर्षक झॉकी निकाली गई। इससे पूर्व पंचायती ठाकुर जी की विधिवत पूजा अर्चना की। जो बैडबाजों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारो से होते हुये प्रताप स्टेडियम पहुॅची। जहॉ भगवान राम द्वारा अहंकारी रूपी रावण के पुतले का दहन किया गया। वही घरो में भी विजयदशमी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। दहन के दौरान थाना गांव में चल रहे रामलीला के कलाकरों की ओर से राम-रावण युद्ध का सजीव प्रदर्शन कर संवाद किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................