गोविंदगढ़ के ईंदपुर में 234 लोगों के राशन कार्ड डिलीट: ग्रामीणों ने सेवा शिविर में किया विरोध प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Oct 3, 2025 - 12:55
Oct 3, 2025 - 13:50
 0
गोविंदगढ़ के ईंदपुर में 234 लोगों के राशन कार्ड डिलीट: ग्रामीणों ने सेवा शिविर में किया विरोध प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

गोविंदगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ईंदपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 234 खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों के राशन कार्ड डिलीट होने का मामला सामने आया है। राशन डीलर द्वारा राशन देने से इनकार करने के बाद लाभार्थियों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।

लाभार्थियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
लाभार्थियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
  • विधवा महिला का कार्ड भी डिलीट

लाभार्थियों का कहना है कि उनके राशन कार्ड बिना किसी सूचना के हटा दिए गए हैं। लक्ष्मी देवी जो कि विधवा हैं, ने बताया कि उनका गुजारा सरकारी राशन पर निर्भर था लेकिन अब उनका कार्ड डिलीट कर दिया गया है।

इमरत खान ने शिकायत में कहा कि उनका राशन कार्ड भी डिलीट हो गया है और वो इसे दोबारा जुड़वाने के लिए शिविर में आए थे, लेकिन रसद विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था जिससे उनकी सुनवाई नहीं हो पाई।

  • लाभार्थी के नाम से यूपी में मिल रहा राशन

तैय्यब खान ने बताया- उन्हें राशन डीलर ने कहा कि उनकी पत्नी का राशन उत्तर प्रदेश में लिया जा रहा है, जबकि वो कभी यूपी गए ही नहीं।

राशन डीलर सुदेश कुमार ने बताया- कुछ राशन कार्ड इसलिए डिलीट हुए हैं क्योंकि लाभार्थियों का राशन उत्तर प्रदेश में लिया जा रहा था, जबकि कुछ अन्य कारणों से हटाए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

ग्रामीण सेवा शिविर में राशन कार्ड डिलीट होने की शिकायतें मिलने के बाद नाराज दिखाई दिए ग्रामीण।
ग्रामीण सेवा शिविर में राशन कार्ड डिलीट होने की शिकायतें मिलने के बाद नाराज दिखाई दिए ग्रामीण।

गोविंदगढ़ के विकास अधिकारी लेखराज सैनी ने पुष्टि की कि ग्रामीण सेवा शिविर में राशन कार्ड डिलीट होने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया- रसद विभाग के कर्मचारी छुट्टी पर होने के कारण शिविर में उपस्थित नहीं हो पाए और इस मामले में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है