निबन्ध प्रतियोगिता में मदर टेरेसा ग्रुप अव्वल, बालिकाओं ने सीखे देशभक्ति व समाजसेवा के गुर
हलैना (विष्णु मित्तल) पी.डी.कन्या कॉलेज वैर की एनएसएस इकाई के द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ.पवन धाकड के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो.रविकेश धाकड की अध्यक्षता में हुआ,जिसके तहत निबन्ध प्रतियोगिता,श्रमदान एवं गोष्ठी आदि कार्यक्रम हुए। प्राचार्य डॉ.पवन धाकड ने देशभक्ति व समाजसेवा पर विचार प्रकट करते हुए एनएसएस की विस्तार से जानकारी दी। प्रो.रविन्द्र चौधरी व चेतना धाकड ने बताया कि एनएसएस शिविर में कॉलेज की स्वयंसेविका और बालिकाओं ने भाग लिया और आत्मनिर्भरता, साक्षरता, देशभक्ति, समाजसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य,पर्यावरण की शुद्वता आदि का ज्ञान सीखा। सामाजिक व देशभक्ति सहित आत्मनिर्भरता पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया,जिसमें लक्ष्मीबाई, इन्दिरा गांधी, पन्नाधाय ,मदर टेरेसा, मीराबाई ग्रुप ने भाग लिया, जिसके परिणाम में मदर टेरेसा गु्रप की छात्रा सरिता बैरवा व अंजू कुमारी ने प्रथम,पन्नाधाय ग्रुप की छात्रा टीना धाकड व डौली धाकड ने द्वितीय,इन्दिरा गांधी ग्रुप की छात्रा खुशी धाकड व निशा धाकड एवं लक्ष्मीबाई ग्रुप की छात्रा शिखा धाकड व प्रीति धाकड ने तृतीय तथा मीराबाई गु्रप की छात्रा अंजली कुमारी व नेहा धाकड ने चर्तुथ स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सतीभान धाकड.बद्रीप्रसाद,विनिता धाकड,कल्पना धाकड,रविन्द्र सिंह आदि ने एनएसएस की जानकारी दी।