मानव सेवा ही दुनियां की सबसे बडी सेवा-साधु बाबा, रामायाण पाठ व हवन का शुभारम्भ, सन्त दर्शन व भण्डारा 6 को
हलैना, (विष्णु मित्तल) श्री गुरूमाया भगत जी भक्त मण्डल पूंछरी का लोठा एवं श्री गुयमाया भक्त मण्डल टुण्डपुरा की ओर से उत्तरप्रदेश-राजस्थान प्रान्त की सीमा पूंछरी का लोठा निकटवर्ती श्री गुरूमाया भगत जी आश्रम पर सन्त बालकदास महाराज एवं सन्त साधू बाबा के सानिध्यं में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम एवं रामायाण पाठ व हवन का शुभारम्भ हो गया। सन्त साधू बाबा ने कहा कि मानव सेवा ही दुनियां की सबसे बडी सेवा है,जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करता है,वह व्यक्ति जीवन कभी कष्ट नही उठाता और ईश्वर का परम सेवक होता है। आश्रम के सेवक परशराम भगत एवं हिण्डौन के काडूराम मीणा ने बताया कि सिद्व पुरूष स्वर्गीय रंगली भगत जी महाराज की साल 1956 से चली आ रही परम्परा के तहत पूंछरी का लोठा स्थित गुरूमाया भगत जी आश्रम पर 3 अक्टूम्बर से रामायाण पाठ,हवन,प्रवचन का शुभारम्भ हो गया, 6 को हवन की पूर्णाहुति,सन्त दर्शन,भण्डरा होगा और इसी दिन रात्रि को शरद पूर्णिमा पर्व पर खीर की प्रसादी वितरण होगी। इस अवसर पर सन्तोषा बाबा,लक्ष्मण मीणा,पण्डा बाबा आदि का सहयोग जारी है।