कठूमर में कांग्रेस की विशाल रैली, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत किया विरोध प्रदर्शन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे में वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस ने एक विशाल रैली और आमसभा का आयोजन सांसद संजना जाटव के नेतृत्व मे किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राजगढ़ विधायक विधायक मांगीलाल मीणा, ललित यादव, शामिल थे।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले कि डबल इंजन की सरकार का अब कहीं पहिया भी नजर नहीं आ रहा है। और माफिया सरकार देश के किसानों और गरीबों को लूटने की योजना बनाकर आई है। वही उन्होंने कहा कि पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के पक्ष में जबरदस्त माहौल है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले कि कल देश में रावण को जलाया था लेकिन आज भी बुराइयां हमारे बीच है अब भाजपा सरकार के अहंकार को जलाना पड़ेगा। उनकी तानाशाही खत्म करनी पड़ेगी।
इस अवसर पर सांसद संजना जाटव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे हम सभी को कंधे से कंधे मिलाकर साथ देना होगा।
इस मौके पर आर्यन जुबेर खान रामगढ़, ललिता मीणा, दीनबंधु शर्मा, विश्राम गुर्जर, नेम सिंह फौजदार, गोपाल सिंह नरूका, जयप्रकाश दीक्षित, श्वेता यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कठूमर अध्यक्ष राजवीर चौधरी, खेरली अध्यक्ष हरिकिशन मीणा, कठूमर शहर अध्यक्ष अजय जाटव, खेरली शहर अध्यक्ष दिनेश गोयल, कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।


