अजीत चौधरी के शव को लेकर हुआ महापंचायत का आयोजन प्रशासन को दिया 5 दिन का समय नहीं तो दिल्ली मुंबई हाईवे को बंद का किया ऐलान
लक्ष्मणगढ़( अलवर/ कमलेश जैन) जालूकी रोड स्थित जाट छात्रावास में आज शुक्रवार को अजीत चौधरी के शव को वापस लाने की मांग को लेकर सर्व समाज की महा पंचायत का आयोजन किया गया अजीत चौधरी के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में देरी पर रोष व्यक्त किया। महापंचायत में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के जिला पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद थे।
अजीत के परिवार जनों ने सभा में बताया कि भारतीय दूतावास में परिजनों को अजीत का पोस्टमार्टम हो चुका है ।और शव अगले तीन-चार दिनों में भारत भेज दिया जाएगा। परिजनों से आवश्यक कागजो की मांग की गई है।
मौके से भाजपा पदाधिकारी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से परिजनों की बात कराई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि शव को जल्द वापस लाने की प्रक्रिया जारी है ।हालांकि कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि मंत्री भूपेंद्र यादव ने अभी तक परिवार को आश्वासन देने के अलावा आज तक उनके निवास या धरना स्थल का दौरा नहीं किया है।उन्होंने सभा में सर्वसम्मति से प्रशासन को शव वापस लाने के लिए 5 दिन का समय दिया है । महापंचायत में कहना था कि प्रशासन एवं दूतावास से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शव नहीं लाया गया तो दिल्ली मुंबई हाईवे को 5 दिन बाद बंद करने का ऐलान किया है।
शनिवार को परिजनों की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से फिर मुलाकात संभव है। महापंचायत में दोनों पार्टियों के जिला पदाधिकारी पीड़ित परिवार क्षेत्रीय लोगो सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।