उपखंड अधिकारी ने बिचगावा कावड़ यात्रा हादसे में मृतक की पत्नी टीना को सौपा 5 लाख का चेक
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचगांव में हुए 23 जुलाई को कावड़ यात्रा के समय विद्युत तारों से शोभायात्रा के दौरान गाड़ी चपेट में आने से अनेक लोग घायल हो गए। इस हादसे में दो की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में सुरेश चंद्र गोपाल सैनी की मौत हो गई । प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा धरना दिया गया। प्रशासन द्वारा धरने पर पहुंचकर 10 लाख रुपए की मदद एवं एवं मृतको के आश्रितों को घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाने एवं मुख्य सड़क से उनके घर तक सड़क बनाई जाने का आश्वासन दिया गया था जिस पर उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी ने गोपाल की पत्नी टीना को ₹5 लाख का चेक सोपा एवं घायल हुई महिलाओं के पैरों एवं एक लड़के का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आदेश प्रसारित किए गए।
मृतक के पिता काजोड़ी राम का कहना है कि अभी तक सड़क निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में हमें लाभ नहीं मिला है। हमारे द्वारा लगातार मांग की जा रही है।


