विधायक खींची ने डीआरएम को सौंपा खेरली रेलवे स्टेशन सुविधा विस्तार का पत्र; खेरली स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल गाड़ियों के ठहराव की मांग

Mar 27, 2026 - 20:18
 0
विधायक खींची ने डीआरएम को सौंपा खेरली रेलवे स्टेशन सुविधा विस्तार का पत्र; खेरली स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल गाड़ियों के ठहराव की मांग

कठूमर (दिनेश लेखी) के विधायक रमेश खींची के नेतृत्व में एनसीआर रेल यात्री समिति खेरली का प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के रेल प्रबंधक  से मुलाकात की। विधायक ने डीआरएम को अपना मांग पत्र सौंपा जिसमें खेरली स्टेशन पर रेल गाड़ियों के ठहराव, बरेली बांदीकुई पैसेंजर को जयपुर तक बढ़ाने और स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग पर चर्चा की।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बहुत ही आत्मीय भाव से विधायक का स्वागत किया और मांग पत्र पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और जल्दी ही अपने स्तर के कार्यों का परिणाम मिलने   की संभावना व्यक्त की। पत्र में बताया कि खेरली स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई जिसमें फुट ओवर ब्रिज, एक्सीलेटर, यात्रीगणों के लिए सुविधाएं और पानी की टंकी की मांग शामिल है।
समिति अध्यक्ष ने लखमी चंद कंसल ने बताया कि खेरली रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर के फुट ओवर ब्रिज का उत्तर चढ़ाव के लिये वरिष्ठ नागरिकों व निःशक्तजनों के लिये स्टेशन के दोनों तरफ एक्सीलेटर लगवाये जाने, खेरली रेलवे स्टेशन जवाहर चौक मैन मार्केट के पुराने रेल द्वार को खुलवाया जावें, खेरली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 व 2 पर यात्रियों की छाया हेतु अतिरिक्त टीनशेड लगवाये जाने।, प्लेटफार्म नं. 2 की तरफ फाटक सं. 69 से लेकर फाटक सं. 68 तक यात्रियों एवं वाहनों के आवागमन हेतु सड़क का निर्माण कराने।, खेरली रेलवे स्टेशन पर पेयजल हेतु पानी की टंकी का निर्माण और बोरिंग में मोटर डलवाने की मांग। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल समिति के अध्यक्ष लखमी चंद कंसल, महामंत्री धर्मसिंह मीना, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह नरूका, उपाध्यक्ष महेश मौर्य, बनवारी लाल पार्षद, अशोक गुप्ता एवं अजीत गुर्जर मावई मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................