बीएम गोल्डन क्लब का गठन
हलैना (भरतपुर) विष्णु मित्तल
बीएम पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से कस्बा हलैना में बीएम गोल्डन क्लब का गठन किया गया। जिसका पहले शपथ ग्रहण एव सम्मान समारोह बीएम पब्लिक समूह के चेयरमैन सोनवीर कुंतल के मुख्य अतिथि में हुआ,समारोह में कक्षा5 से 10 तक के मेधावी छात्र छात्राओं का चयन कर उन्हें क्लब का सदस्य बनाया गया।साथ ही परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में राज्यस्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने के गुर सिखाए गए और शिक्षा अध्ययन आत्मनिर्भरता, देश सेवा, समाज सेवा,स्वच्छता,पर्यावरण, बुजुर्गों का सम्मान आदि का ज्ञान दिया गया। सदस्यों ने राजस्थान राज्य स्तर की बोर्ड परीक्षा में प्रथम एव अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम स्थान करने का संकल्प लिया।