धनतेरस पर घूस लेते नगरपरिषद कमिश्नर, फायर ऑफिसर गिरफ्तार, ACB ने 2.50 लाख लेते दबोचा

व्यापारी को परेशान न करने की एवज में 5 लाख मांगे

Oct 18, 2025 - 10:40
 0
धनतेरस पर घूस लेते नगरपरिषद कमिश्नर, फायर ऑफिसर गिरफ्तार,  ACB ने 2.50 लाख लेते दबोचा

कोटा एसीबी की टीम ने धनतेरस पर बारां नगर परिषद के कमिश्नर (आयुक्त) और सहायक अग्निशमन अधिकारी को ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारियों ने व्यापारी को परेशान न करने की एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।

ACB की टीम ने शनिवार सुबह 10 बजे आरोपियों को ट्रैप किया। दोनों आरोपियों कमिश्नर मोतीशंकर नागर और असिस्टेंट फायर ऑफिसर ओवेश शेख को बारां ACB ऑफिस लाया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। नगर परिषद आयुक्त मोतीशंकर नागर और असिस्टेंट फायर ऑफिसर ओवेश शेख को पकड़ने के बाद बारां ACB ऑफिस ले जाया गया है।

ADG स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि कोटा एसीबी को 9 अक्टूबर को एक व्यापारी ने शिकायत दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि परेशान न करने की एवज में नगर परिषद के कमिश्नर मोतीशंकर नागर और असिस्टेंट फायर ऑफिसर ओवेश शेख 5 लाख की रिश्वत मांग रहे हैं।

15 और 17 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन करवाया गया। पुष्टि होने के बाद 18 अक्टूबर सुबह करीब 10 बजे परिवादी की आरोपियों से बात करवाई गई। आरोपियों ने व्यापारी को बारां में नगरपरिषद ऑफिस से करीब 1 किलोमीटर दूर कोटा रोड पर फायर स्टेशन कार्यालय में पर बुलाया।

सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख ने ऑफिस में ही व्यापारी से 2.50 लाख रुपए रिश्वत। रिश्वत की राशि स्कूटी की डिक्की में रखने ही वाला था कि एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

इसके बाद टीम ने नगर परिषद आयुक्त मोती शंकर नागर को उनके सरकारी आवास से डिटेन किया। दोनों को बारां एसीबी ऑफिस ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

चार महीने पहले हुआ था तैनात

ACB कोटा DSP ताराचंद ने बताया- बारां नगरपरिषद आयुक्त मोतीशंकर नागर टोंक के विजयपुर का रहने वाला है। करीब चार महीने पहले बारां तैनात किया गया था। फिलहाल बारां ACB ऑफिस में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इसके बाद फायर स्टेशन में आयुक्त के सरकारी आवास पर सर्च किया जाएगा। वहीं बारां में लंका कॉलोनी में बने फायर ऑफिसर के मकान में भी तलाशी ली जाएगी। कार्रवाई के बाद दोनों को ACB कोर्ट में पेश किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................