सैनी समाज के युवाओं द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह व युवा संवाद कार्यक्रम किया आयोजित
कठूमर/ दिनेश लेखी। महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास भरतपुर रोड महवा परिसर में बुधवार को सैनी समाज के युवाओं द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह व युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर जी सैनी (बबलू ) द्वारा की गई। कार्यक्रम में महवा तहसील के अलग अलग गांवों के युवाओं भाग लेकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कर समाज सुधार को लेकर अपने विचार युवाओं के साथ साझा किए।
इस खास मौके पर भरतपुर से पार्षद चतर सिंह सैनी सहित महवा तहसील के युवाओं ने भाग लिया ।वर्तमान कमेटी के कार्यकलापों से त्रस्त युवाओं ने अपनी अपनी पीड़ा बताकर सर्व सम्मति से आगामी कार्यों के लिए सैनी समाज युवा विकास समिति बनाई गई । सर्वसम्मति से निम्न कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष बलवीर सैनी, उपाध्यक्ष नवल सैनी, लाला राम सैनी, कोषाध्यक्ष जयलाल सैनी, सचिव रामेश्वर जी सैनी (बबलू), सहसचिव दिनेश सैनी, संगठन मंत्री महावीर सैनी, सह संगठन, मंत्री शेरसिंह सैनी, मीडिया प्रभारी रिंकू सैनी, सदस्य लक्ष्मण सैनी, रवि सैनी नरेन्द्र नियुक्त किये गये।
इस दीपावली स्नेह मिलन के शुभावसर पर सभी युवाओं ने समाज को नई दिशा और दशा प्रदान करने के लिए आने वाली पूर्णिमा 5 नबम्वर को युवाओं द्वारा सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण रूपरेखा उपरोक्त नवगठित कमेटी के अनुसार तय की जाएगी। साथ ही कानून सम्मत नियम तय कर समाज के जागरूक करने का कार्य किया जाएगा कार्यक्रम में आप और हम मिलकर समाज में नई चेतना लाएंगे । पारदर्शी तरीके से समाज को उन्नति का रास्ता दिखाएंगे।