उदयपुरा में कठूमर चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,सांसद संजना जाटव ने विजेता, उपविजेता को पुरस्कार किया वितरण
कठूमर/ दिनेश लेखी। कठूमर चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता उदयपुरा का समापन समारोह बुधवार को सांसद संजना जाटव के मुख्य आतिथ्य आयोजित किया गया। इस लीग के सभी मैचो का कठुमर रोड़ उदयपुरा गांव के खेल ग्राउंड में आयोजन हुआ ।
इस लीग के मुख्य कार्यकर्ता जीतू सलवाडी ने बताया कि लीग में फाइनल मुकाबला रॉयल स्टार और अरावली टाइटन के बीच हुआ जिसमें रॉयल स्टार विजेता रहे एवं उपविजेता अरावली टाइटन रही।
समारोह में मुख्य अतिथि सांसद संजना जाटव ने कठूमर चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता उदयपुरा के समापन पर विजेता रॉयल स्टार को 61000 रूपये एवं शील्ड व उपविजेता अरावली टाइटल को 31000 रुपए का पुरस्कार वितरण किया।
इस मौके पर संजना जाटव ने युवाओं को संदेश दिया कि खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा भाईचारा आपस में बनाकर रखें और पढ़ाई में विशेष ध्यान रखें।
इस लीग में 12 टीम ऑनरो की 12 टीम खेली जिसमें प्रथम विजेता को 61 हजार व शानदार शील्ड, उपविजेता टीम को 31 हजार व शानदार शील्ड , तृतीय विजेता 21 हजार शील्ड, चतुर्थ विजेता टीम को 11 हजार पुरूस्कार व शिल्ड दी गई । इस लीग का आयोजन केसीएल कमेंटी के तत्वाधान में किया गया।कठूमर लीग का लाइव स्ट्रीमिंग युट्युव चैनल जीआईएस कठूमर पर किया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यकर्ता राहुल दांतिया, श्रवण खेरली, अविनाश रोनीजाथान, पिंटू सलवाडी मौजूद थे।