कठूमर में सांसद संजना जाटव का सोमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत
कठूमर/ दिनेश लेखी। भरतपुर सांसद संजना जाटव का कठूमर में सोमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
समाजसेवी सोमेश्वर चौधरी ने बताया कि भरतपुर सांसद संजना जाटव कठूमर कस्बे में दीपोत्सव के शुभ अवसर पर कस्बे में व्यापारियों आमजन से रामा श्यामा कर रही थी इस दौरान मैंने गुजरमल मार्केट में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का साफा एवं शोल उडाकर तथा चांदी की लक्ष्मी गणेश भेंटकर भव्य स्वागत किया। सांसद ने दीपावली के इस पवित्र पर्व पर घर-घर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। क्षेत्रवासियों ने भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें दीपावली की बधाई दी।
वही कठूमर में पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत सोमवार को रामा-श्यामा कर कस्बे के बाजार में व्यापारियों एवं आमजन से मिलकर कस्बे के मुख्य बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर इस मौके पर कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, भूपेन्द्र गुर्जर, सोमेश्वर चौधरी, पिंकू शर्मा, शहर अध्यक्ष अजय जाटव, महेश होंडा, धर्मपाल यादव नंगली, सुखवीर, भोलू राम चौधरी, मोरध्वज दुधेरी, लेखराज मीणा, हनीफ खान, रामवीर साहडी, हरभान मानखेडा, सत्यवीर, कुलदीप चौधरी, संतोष ठेकेदार, तेजति सरपंच आाख, मोरध्वज रेला, रामोतार अर्रूवा, राजेश खुण्डयाना, शरद मोहन जाटव, विरेन्द्र रेला सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

