रामगढ़ कस्बे के मैन बाजार में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े:रेडीमेड गोदाम से 2 लाख की चोरी,ज्वेलर्स दुकान में भी चोरी का प्रयास

Oct 28, 2025 - 13:10
 0
रामगढ़ कस्बे के मैन बाजार में  चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े:रेडीमेड गोदाम से 2 लाख की चोरी,ज्वेलर्स दुकान में भी चोरी का प्रयास

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा) 

रामगढ़ कस्बे के मैन बाजार में बीती रात चोरों ने एक सुनार की  और एक रेडीमेड गारमेण्स की दुकानों को चोरी का निशाना बनाया, जिसमें सुनार की दुकान का शटर नहीं खुलने के कारण चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मुख्य बाजार स्थित एक सुनार की ज्वेलरी शॉप में देर रात 1 से 3 बजे के बीच तीन लोगों ने ताले काटकर चोरी का प्रयास किया।

चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और शटर के लॉक को भी क्षतिग्रस्त कर दिये, लेकिन शटर नहीं उठने के कारण अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। और चोरी होने से बच गई। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक महिला और दो पुरुष चोरी का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। सुबह जब दुकान मालिक ने पहुंचकर शटर की हालत देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। वंही दूसरी तरफ इस दुकान के समीप गली में गुलशन रेडीमेड गारमेण्स और बराबर वाली दुकान में गोदाम बनाया हुआ है उनके भी चोरों ने ताला तोड कर रेडीमेड लेडिज सूट, जेंट्स पेंट शर्ट, बच्चों के कपड़ों सहित विभिन्न प्रकार के सिले सिलाए लाखों रुपए कीमत के कपड़ों की  चोरी कर ली है।
इस बारे में दुकान मालिक गुलशन कुमार कालरा द्वारा रामगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।ज्वेलर्स की दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक महिला और दो पुरूषों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

घटना थाने से लगभग डेढ़ सौ या दो सौ मीटर की दूरी पर घटी है। यदि पुलिस बाजार में गस्त लगाती तो संभवतः चोरी घटना होने से बच सकती थी। लेकिन चोरों ने बेखोफ तीन घंटे तक घटना को अंजाम देने में लगा दिए। पुलिस ने इधर एक बार भी गस्त नहीं लगाई। कस्बेवासियों का कहना है कि अभी तो सर्दियां भी शुरू नहीं हुई और चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। दुकानदार सर्दियों में कैसे अपनी दुकानों की सुरक्षा करेंगे।
इन दोनों चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है और उन्होंने पुलिस से रात के समय बाजार में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। वंही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................