महात्मा गांधी विद्यालय मे रोटरी कल्ब ऑफ बॉम्बे ने आरओ मशीन की भेंट
तखतगढ़ (बरकत खा) 2 जुलाई 2025, तखतगढ़ नगर महात्मा गांधी राजकीय र माण विद्यालय, नेहरू रोड को रोटरी कल्ब ऑफ बॉम्बे ने व्यू मुंबई द्वारा 100 लीटर प्रति घंटे जल शुद्ध करने वाली आरओ मशीन भेंट की गई। इस सराहनीय पहल के पीछे डॉ. बिमल शाह एवं हेमंत जोशी (सुमेरपुर भ० म० हॉ०) के विशेष रहे हैं और उन्ही के प्रयास और सद्इच्छा से यह योजना सफल रही है। विद्यालय में गुणवत्ता युक्त आरो मशीन के लगने से विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा एवं फ्लोराइड मुक्त पेयजल पीने से उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक एवं स्वास्थ्य वर्धक प्रभाव देखने को मिलेगा। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मेध - वाल सहित पूरे स्टाफ ने रोटरी कल्ब ऑफ बाम्बे बेव्यू मुंबई का एवं भामाशाहों सहित प्रेरकों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त कर अंभिनन्दन किया।
प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल सुरक्षित पेयजल पर्याप्त स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्धता जल की गुणवत्ता में सुधार और जल संसाधनों से संबंधित पारिस्थितिकी तंत्र रक्षा के वैश्विक लक्ष्यों की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।