9 नवंबर को होगी श्री भगत जी रामायण प्रचार मंडल प्रतियोगिता आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) श्री भगत जी रामायण प्रचार मंडल कठूमर द्वारा प्रतियोगिता छठी बार श्री रामचरितमानस पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कोई भी महिला एवं पुरुष किसी भी आयु का भाग ले सकता है।
लव कुश वर्ग की पहली बार जिसमें 14 से 18 वर्ष तक के बच्चे परीक्षा दे सकते हैं।जिसमें उनकी अलग से मेरिट निकाली जाएगी।
परीक्षा 9 नवंबर रविवार प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक कस्बे की आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित की जाएगी।। जिसमें 5 नवंबर तक फॉर्म लेकर जमा कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में मेरिट के अनुसार 51 रामायण भी दी जाएगी परीक्षा शुल्क ₹20 रखा गया है ।प्रथम स्थान 3100 रुपये द्वितीय स्थान ₹2100 तृतीय स्थान₹1500 पारितोषिक रखा गया है। यह प्रतियोगिता जिले के खेड़ली गोविंदगढ़ लक्ष्मणगढ़ कठूमर सीकरी नगर बड़ौदा मेंव भनोकर रामगढ़ आदि में आयोजित की जाएगी। लक्ष्मणगढ़ में कैलाश चंद प्रजापत कपिल शर्मा पंडित लोकेश शर्मा रेखा अटोलिया अरुण खारवाल आदि से फॉर्म लेकर जमा करा सकते हैं।


