प्रशासन शहरों के संग शिविर के आखिरी दिन में हुए विभिन्न कार्य

Dec 24, 2025 - 13:40
 0
प्रशासन शहरों के संग शिविर के आखिरी दिन में हुए विभिन्न कार्य

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र में पिछले 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रशासन शहरों के संग शिविर के आखिरी चरण में प्रशासन शहरों के संग"अभियान में नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहे । जिससे नागरिकों की लंबित समस्याओं और जन शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया गया।
अंतिम दिन में आज बुधवार को प्राप्त सभी आवेदनों में विद्युत विभाग सप्लाई से संबंधित 27 शिकायतों का निवारण एवं ढीले तार 15 शिकायतों का एवं खराब विद्युत मीटर 4 के अलावा प्रधानमंत्री सोलर योजना की जानकारी सहायक अभियंता जगन मीणा द्वारा शिविर में दी गई। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 113 मरीजों की जांच एवं मौके पर उपचार किया गया। आयुर्वेदिक में 47 लोगों को उपचार किया गया।  जलदाय विभाग द्वारा कस्बे में मोहल्ले में पानी की समस्या का निराकरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन सत्यापन 3 किए गए। 
रसद विभाग प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार यादव के निर्देशन में राशन डीलर अध्यक्ष प्रमोद कुमार भगवान विजय रमेश चंद्र द्वारा पांच आवेदनों निस्तारण एवं आधार लिंक7 के साथ उपभोक्ताओं की केवाईसी 8 प्रकरण एवं एलपीजी की तीन शिकायतों का निस्तांतरण मौके पर किया गया। महिला बाल विकास द्वारा पोषण टीएमसी के 10 फॉर्म एवं केवाईसी 25 की गई। 
नगर पालिका के नारायण ने बताया कि कार्यालय  द्वारा जन्म प्रमाण पत्र 2एवं एक मृत्यु प्रमाण पत्र दो विवाह पंजीयन किए गए। एवं घरेलू विद्युत कनेक्शन नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया गया। स्ट्रीट लाइट सोलह रिपेयरिंग 10 नई लाइट लगाई गई।
पीएम स्वालंबी निधि योजना अंतर्गत आठ आवेदन स्वीकार किए गए। संतोष कुमार ने बताया कि नए आवेदन स्वीकार किए गए। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लक्ष्मणगढ़ में वसुंधरा ग्राउंड में सीसी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र ही कराए जाने का आश्वासन दिया।  इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सका।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................