दिल्ली -जयपुर और दिल्ली- मुंबई हाईवे को जोड़ेगा अलवर में बन रहा 'जलेबी चौक
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पनियाला से बड़ौदामेव तक 86 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड सुपर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जा रहा है. पहले फेज़ में 86 किलोमीटर और दूसरे फेज़ में 40 किलोमीटरवर्तमान में इस हाईवे पर मिट्टी डालने का काम लगभग पूरा हो चुका है. किसानों की सुविधा के लिए हाईवे पर जगह-जगह अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं, ताकि गांवों के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस सुपर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 2026 के लास्ट तक पूरा होने की उम्मीद है। इस सुपर एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलवर शहर और आसपास के इलाकों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
अलवर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर गाजुकी और छठी मील के पास इस हाईवे पर ‘जलेबी चौक’ बनाया जा रहा है, यहां से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे, अमृतसर, पंजाब और कश्मीर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
इसमें पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का ध्यान में रखा जा रहा है। हाईवे को ऊंचा बनाने के लिए मिट्टी का कार्य पूरा होते ही अन्य स्ट्रक्चरल और लेयरिंग वर्क शुरू होगा।


