वन क्षेत्र की भूमी को कराया अतिक्रमण मुक्त

Nov 13, 2025 - 13:21
 0
वन क्षेत्र की भूमी को कराया अतिक्रमण मुक्त
वन क्षेत्र की भूमी को कराया अतिक्रमण मुक्त

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ रेंज के अधीन कुंडला नाका के अंतर्गत 15 वर्ष से करीब 7-8 बीघा भवन भूमि को न्यायालय के अनुपालना पर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया कि न्यायालय सहायक वन संरक्षक राजगढ़ की अनुपालना में सहायक वन संरक्षक के नेतृत्व में नाका कुंडला के अंतर्गत किसी व्यक्ति द्वारा करीब 7-8 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। जिसको खाली अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त व्यक्ति करीब 15 वर्ष से खेती करता आ रहा था। जिसे जेसीबी व स्टाफ की सहायता से खुर्द-बुर्द करके बेदखल किया गया है। कुण्डला (राजपुर बडा) के अतिक्रमण स्थल गिर्राज मीणा पुत्र श्रवण मीणा निवासी कुण्डला के वनखण्ड कुण्डला मैन के खसरा न० 53 में 7-8 बीघा वन भूमि पर खेती कर अतिक्रमण कर रखा था। जिसको 2 जेसीबी मशीनो कि सहायता से लगभग 2-3 घण्टे कि भारी मशक्कत के बाद बोई हुई सरसो कि फसल को नष्ट किया गया तथा खेतो में बनाई गई मेड व बनाए हुए 2 झोपो को सम्पूर्ण नष्ट किया जाकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर अवैध कब्जे को बेदखल कर सम्पूर्ण वन भूमि को कब्जे सरकार लिया गया है। इस मौके रेंज स्टाफ, लक्ष्मणगढ़ व थानागाजी का वन विभाग का स्टाफ एवं टहला पुलिस मौजूद रही। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................