गोविंदगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल: गड्ढों से बचने के प्रयास में सामने से आ रही बाइक से टकराए, दो युवक अलवर रेफर

Nov 10, 2025 - 12:47
 0
गोविंदगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल: गड्ढों से बचने के प्रयास में सामने से आ रही बाइक से टकराए, दो युवक अलवर रेफर

अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में रविवार देर शाम बझेड़ी मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। आसिफ और शाहरुख पुत्र इस्लाम निवासी बझेड़ी गांव में बोरिंग का काम खत्म कर अपने गांव टिकरी लौट रहे थे। इसी दौरान, सिरमौर निवासी इस्ताक अपनी पत्नी को लेने भैंसड़ावत गांव जा रहा था।

बझेड़ी मोड़ के पास, मोटरसाइकिल सवारों ने सड़क पर मौजूद गड्ढों से बचने का प्रयास किया। सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण दूसरी बाइक दिखाई नहीं दी, जिससे दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शाहरुख और इस्ताक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल युवक का इलाज गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत कराने और मोड़ पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। उन्होंने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को भी हटाने की अपील की है, ताकि आने-जाने वाले वाहनों को स्पष्ट रूप से देखा जा सके और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है