मुआवजे से असंतुष्ट मृतको के पिता ग्रामीण बैठे चोथे दिन भी भूख हड़ताल कर धरने पर

Jul 27, 2025 - 13:20
 0
मुआवजे से असंतुष्ट मृतको के पिता ग्रामीण बैठे चोथे दिन भी भूख हड़ताल कर धरने पर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिच गांव में हुए बिजली करंट के बुधवार के हादसे को लेकर पीड़ित पक्ष सहित परिवारजन एवं ग्रामीण एवं उनके समर्थन में भाजपा के डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा बिचगांव बस स्टैंड पर भूख हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं।
मृतक के पिताओं का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम अस्थि विसर्जन  नहीं करेंगे। उन्होंने धरना स्थल पर ही अस्थियो को रखा हुआ है।
उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 50- 50 लाख रुपए मृतकों के आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी दी जाए ।गंभीर घायलों को पांच -पांच लाख एवं अन्य घायलों को दो- दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है ।
आज बिचगांव से गंभीर रूप से घायल पैर बुरी तरह जख्मी  बबली कोली(40 वर्ष), ललिता प्रजापत, हर्ष (बच्चा) व एक अन्य को एंबुलेंस से अलवर रेफर किया गया है। प्रशासन द्वारा पूर्व में जबरदस्ती अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। धरने पर बैठे डॉ श्याम सुंदर मीणा ने प्रशासन से अपील  की है जब तक इनके ज़ख्मों से पानी निकलना बंद न हो इन्हें अस्पताल से  डिस चार्ज नहीं किया जावे। बरसात का मौसम चल रहा है। जख्म बढ़ सकता है।
बिजली करंट के कावड़िया हादसे मे राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने से नाराज व्यापारियों ने धरने के समर्थन में कल से बिचगांव व्यापार मंडल द्वारा बाजार बंद करने का निर्णय लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................