राजस्थान के साइबर ठग सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बेचने आए थे नूंह, चढ़े पुलिस के हत्थे

Nov 10, 2025 - 12:56
Nov 10, 2025 - 13:02
 0
राजस्थान के साइबर ठग सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बेचने आए थे नूंह, चढ़े पुलिस के हत्थे

नूंह साइबर क्राइम पुलिस ने जाली सिम कार्ड और फर्जी एटीएम कार्ड बेचने वाले दो युवकों इरफान उर्फ इफ्फा पुत्र आसिन और इकबाल पुत्र सौदान निवासी ग्राम खरवड़ थाना पहाड़ी, जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को फिरोजपुर झिरका–तिजारा रोड स्थित ईदगाह के पास से दबोचा गया। जानकारी के मुताबिक साइबर थाना पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी फर्जी सिम और एटीएम कार्ड लेकर खरीददार की तलाश में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया।

फर्जी एटीएम कार्ड साइबर ठगी में उपलब्ध होते थे

तलाशी के दौरान इरफान से एक मोबाइल फोन, दो सक्रिय सिम, पांच फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। वहीं इकबाल से तीन फर्जी एटीएम कार्ड और कुल 8 हजार 450 रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में पता चला कि बरामद सिम तथा एटीएम कार्ड साइबर फ्रॉड में उपयोग किए जाने थे और इनमें से कुछ अन्य लोगों के नाम पर सक्रिय पाए गए।

नूंह पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक कि जनवरी से अक्टूबर 2025 तक साइबर अपराध से संबंधित नूंह साइबर थाने में 268 और अन्य थानों में 54 एफआईआर दर्ज की गई । इनमें कुल 335 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । जबकि 61 गिरफ्तारियां डिस्क्लोजर पर की गई है । 48 अन्य गिरफ्तारियां की गई है। इस प्रकार कुल 444 आरोपी पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि 274 एफआईआर पुलिस ने स्वत संज्ञान लेकर दर्ज की हैं। इसके अलावा तकनीकी रूप से कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने बड़े स्तर पर मोबाइल नंबर आईएमईआई व बंद कराए।जिनमें 13,965 मोबाइल नंबर व 3,750 आईएमईआई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है