बिना नंबर व अधूरे दस्तावेज़ वाले वाहनों पर गिरी गाज
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर में बढ़ते ट्रैफिक उल्लंघनों पर अब मकराना पुलिस ने नकेल कस दी है। थानाधिकारी सुरेश सोनी व हेड कांस्टेबल शिवलाल चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, बीमा, लाइसेंस और अधूरे दस्तावेज़ों वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि कई वाहन सरकारी मानक सिक्योर नंबर प्लेट के बिना सड़कों पर दौड़ रहे थे, वहीं नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं। इन सब पर लगाम कसते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के मौके पर ही चालान काटे।
थानाधिकारी सोनी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में ट्रैफिक अनुशासन बना रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी वाहन मालिक अपने दस्तावेज़ पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। इस दौरान कांस्टेबल रघुनाथ, कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल बुद्धि प्रकाश का सहयोग रहा।

