मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित

Nov 12, 2025 - 13:56
 0
मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित

खैरथल-तिजारा जिला निर्वाचन अधिकारी खैरथल-तिजारा डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशों की अनुपालना में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मुण्डावर सृष्टि जैन की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के समस्त पटवारियों को पुनरीक्षण कार्य से संबंधित आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। एसडीएम सृष्टि जैन ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य तथा गणना प्रपत्रों के डिजिटलाईजेशन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारीगण परिक्षेत्र में रहकर आमजन को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें, ताकि मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) विवेक कटारिया, निर्वाचन शाखा के गौरव यादव, सभी भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारीगण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................