पूर्व विधायक व संसदीय सचिव धर्मपाल चौधरी की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
मुंडावर ( देवराज मीना)
सोडावास कस्बे के अलवर मार्ग पर रविवार को पूर्व विधायक व संसदीय सचिव स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता गोपीचंद शर्मा आनंद बाग ने कहा कि राठ केसरी व विकास पुरुष अपने समय में रहे। इनको सदैव याद किया जाएगा ।
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सूबेसिंह चौधरी इंजीनियर, प्रदीप शेरावत, नीतू गुप्ता बीजवाड़, घनश्याम बोहरा जीएसएस उपाध्यक्ष, लीलाराम सैन, पूर्ण जोशी, लखीराम जोशी, वीरेंद्र सुमन चौधरी,कैलाश ख्याली छाबड़ी, बृजमोहन शर्मा, अनिल शर्मा सोडावास, बालकिशन जोशी चिरूनी, सरपंच सरजीत चौधरी सोडावास, मूलचंद शर्मा सरपंच चिरूनी, रिंकू राठी काली पहाड़ी, डॉ. अनिल आदित्य, रवि प्रसाद यादव, अनिल शर्मा सरपंच, कैलाश शर्मा सरपंच, आभास कानोड़िया सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।