किशनगढ़ बास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुंडावर (देवराज मीणा) किशनगढ़ बास पुलिस ने ऐन्टी ड्रग्स अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 16-17 मार्च 2026 को गश्त के दौरान घांसोली बस स्टैंड मैन गेट के पास हाईवे टॉड़क पर नाकाबंदी की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी अल्ताफ खान पुत्र हसन खान (जाती मेच, उम्र 29 साल, निवासी मूंडियाखेड़ा पुलिस थाना सदर अलवर) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर RJ02 DJ 0150 को भी जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व किशनगढ़ बास पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने किया। उनके साथ एसआई बृजमोहन, हैड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल साजिद खान, धनसिंह और चालक घनश्याम (विशेष भूमिका) की टीम शामिल थी।
पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल- तिजारा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिली है। पुलिस आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।