द बोहराज ग्लोबल स्कूल महुवा मे बाल दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न
महुआ (अवधेश अवस्थी) महुआ उपखंड मुख्यालय सहित कस्बा मंडावर, मेहंदीपुर बालाजी, स्थितद बोहराज ग्लोबल स्कूल, शुक्रवार को बाल दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व, उनके बच्चों के प्रति प्रेम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में जाना। शिक्षकों द्वारा नेहरू जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातों को साझा किया गया, जिससे बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने न केवल बच्चों में उत्साह का संचार किया, बल्कि उनमें टीम वर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसी क्षमताओं का भी विकास किया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षक प्रस्तुति बच्चों द्वारा लगाए गए छोटे-छोटे स्टॉल रहे, जिनमें छात्रों ने अपने हाथों से बनाई गई अलग-अलग होममेड वस्तुओं को प्रदर्शित व विक्रय किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में व्यापार, उद्यमिता और आर्थिक समझ से संबंधित मूलभूत ज्ञान विकसित करना था। स्टॉल्स पर अभिभावकों और शिक्षकों की शानदार भागीदारी देखने को मिली।
विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता पर आनंद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बाल दिवस समारोह हर्ष, उमंग और सीख से भरे अनूठे अनुभवों के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर निदेशक विनय बोहरा, सह निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, प्रधानाचार्य पीओ,राजेश,पुनीत, उप प्रधानाचार्य श्वेता राणा नेगी और सभी विषय अध्यक्ष, अध्यापक अध्यापिकाएं, सहायक कर्मचारी आदि उपस्थित रहे!


