भानुकुमार शास्त्री पर हो एलीवेटेड रोड का नाम - भीण्डर

मुख्यमंत्री व स्वायत्त शासन मंत्री को लिखा पत्र

Nov 14, 2025 - 13:43
 0
भानुकुमार शास्त्री पर हो एलीवेटेड रोड का नाम - भीण्डर

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) उदयपुर शहर में सिटी स्टेशन से कोर्ट चौराहे तक बन रहे एलीवेटेड रोड का नाम वरिष्ठ भाजपा नेता भानुकुमार शास्त्री के नाम पर करने की मांग को लेकर वल्लभनगर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पत्र लिखा। पत्र में बताया कि उदयपुर शहर में सिटी स्टेशन से कोर्ट चौराहा तक एलीवेटेड रोड बन रहा है। मेरी मांग है कि इस एलीवेटेड रोड का नामकरण हमारे उदयपुर के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक व पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री के नाम पर किया जाये।

शास्त्री ना केवल विधायक व सांसद रहे बल्कि भारतीय जनसंघ के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। राजस्थान सरकार में भी विभिन्न पदों पर रहे। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष के रुप में जो कार्य आपने किया वो आज भी लोगों को स्मरण है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आव्हान पर भानुकुमार शास्त्री कश्मीर गये और सत्याग्रह में भाग लिया, वहीं आपातकाल में मीसा बंदी के तौर पर जेल में भी रहे। अब तक ऐसे स्वतंत्रता सैनानी व अग्रज राज नेता की स्मृति में कोई नामकरण नहीं किया गया है। इसलिए उदयपुर के इस एलिवेटेड रोड का नामकरण स्वर्गीय भानुकुमार शास्त्री के नाम पर करने का आदेश दिलाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................