गोविन्दगढ़ में साइबर ठग गिरफ्तार: वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर करता था ठगी

Jul 14, 2025 - 13:59
Jul 14, 2025 - 15:48
 0
गोविन्दगढ़ में साइबर ठग गिरफ्तार: वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर करता था ठगी

गोविन्दगढ़, (अलवर)  गोविन्दगढ़ थाना पुलिस के द्वारा ऑनलाईन ठगी करने वालो  के विरुद्ध   सैदमपुर गांव में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर साईबर फ्रॉड में काम मे  लिये जा रहा मोबाइल जब्त किया है। पुलिस के द्वारा लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है और साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी भी सन्देश के माध्यम से दी जा रही है।
 बने सिंह थानाधिकारी गोविन्दगढ़ ने बताया कि गठित टीम द्वारा साईबर फ्रॉड करने वालो के खिलाफ सैदमपुर गांव में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए । अनीस पुत्र अहमद जाति मेव उम्र 23 साल निवासी दौडौली बास थाना गोविन्दगढ को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक एन्ड्रोयड मोबाईल मय सिम जप्त किया है। आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ‌ट्विटर, इंस्टाग्राम व मोबाईल नंबरों पर सैक्सटोर्शन के माध्यम से लोगों की वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ऑनलाईन ठगी करता था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................