जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार)अलवर - ईकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
जर्नलिस्टस ज़िलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान द्वारा इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर नवीन कार्यकारी की घोषणा की गई है। जिसमें संगठन के संरक्षक के रूप में उपेन्द्र सिंह राठौर, ख़ेम सिंह आर्य, महिपाल सिंह शेखावत को दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी में ज़िला महासचिव के पद पर जगदीश शर्मा, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष के पद पर आनंद पाराशर, राकेश गोयल, सुनील दत्त रांगेरा अजीत गोयल, जिला उपाध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र स्वामी, अमित भारद्वाज, कपूर साहू, अशोक भारद्वाज, ज़िला सचिव के पद पर राहुल जोशी, महेंद्र अवस्थी, राजेश सैनी, विपिन मेंहदीरत्ता, ज़िला सहसचिव के पद पर अनिल अग्रवाल, रहीस खान, विशाल सोनी, अजय सैनी को मनोनीत किया गया, (जार) के ज़िलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि शीघ्र ही ज़िला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा।