बिसाऊ से रैफर होकर नवजात शिशु बीडीके अस्पताल की नवजात शिशु ईकाई में भर्ती :भीखणसर के पास मिला था नवजात

Nov 22, 2025 - 16:31
 0
बिसाऊ से रैफर होकर  नवजात शिशु बीडीके अस्पताल की नवजात शिशु ईकाई में भर्ती :भीखणसर के पास मिला था नवजात

झुंझुनू (अरुण कुमार)
राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं की नवजात शिशु ईकाई में सीएचसी बिसाऊ से रैफर होकर बच्चे को भर्ती किया गया। बीडीके अस्पताल में लगभग 1.15 बजे पुलिस एवं नर्सिंग स्टाफ के द्वारा बीडीके अस्पताल पीएमओ को अवगत करवाया गया।
पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि नवजात शिशु का वजन 2.5 किलो है। हल्का तापमान में कमीं है। सांस की गति सामान्य है। जन्म का समय लगभग 12 से 48 घंटे प्रतीत हो रहा है । नवजात को आईसीयू में भर्ती कर स्टाफ, रेजीडेण्ट डाक्टर्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है।
नवजात शिशु ईकाई प्रभारी डॉ विजय झाझडिया ने बताया कि नवजात शिशु की निरंतर माॅनिटारिंग की जा रही है।बाल कल्याण समिति को सूचना प्रदान की गई है।बच्चा दुग्धपान की क्षमता रखने एवं परिपक्व आंत्र होने से प्रति दो घंटे से फीड आरंभ कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................