वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने दिए सभी विभागों को निर्देश

Dec 1, 2025 - 12:58
 0
वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।उन्होंने इस अवसर पर आयोजित होने वाले 15 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के सफल और प्रभावशाली आयोजन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किये। 
 उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मन्दिरों एवं स्मारकों आदि की साफ़ सफाई करवाई जाएगी तथा 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त रक्तदान शिविरों तथा आरोग्य कैम्पों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से इन गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पुख्ता करने के लिए कहा। मिशन लाइफ के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक, ई-वेस्ट प्रबंधन एवं सॉलिड वेस्ट प्रबंधन पर समस्त जिलों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान  चलाया जायेगा।  
कार्यक्रमों की श्रंख्ला में विभिन्न दिवसों पर महिला सम्मेलन, किसान सम्मेलन, रन फोर विकसित राजस्थान, युवा- रोजगार दिवस, पर्यावरण संरक्षण अभियान, पर्यटन कॉन्क्लेव, सुशासन दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा की रोजगार नीति, खेल नीति, पर्यटन नीति, फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति इत्यादि नीतियों का विमोचन भी किया जाएगा।  
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राज्य सरकर के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला विकास पुस्तिका का प्रकाशन एंव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है जिसके लिए उन्होंने  सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति, विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए।  उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सभी घोषणाओं को समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे परिवादों का समय पर  निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने एवं एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए 30 दिवस से ऊपर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से परिवादों के उच्च स्तर पर जाने को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को टाइमलाइन के अनुसार परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल,  समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमीवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश, सहायक अभियंता बिजली विभाग भीम सिंह, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है