खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे दिन बॉक्सिंग हुई रोमांचक भिड़ंत

Dec 4, 2025 - 15:07
 0
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे दिन बॉक्सिंग हुई रोमांचक भिड़ंत


भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। भारत सरकार, राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी खेलों का आयोजन लोहागढ़ स्टेडियम, भरतपुर में भव्य रूप से किया जा रहा है। खेलों के इस राष्ट्रीय स्तर के महाकुंभ में देशभर की विश्वविद्यालयों से आए कुल 240 खिलाड़ी एवं 144 ऑफिशियल सहित 384 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिवस गुरूवार को बॉक्सिंग के मुकाबलों में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न वजन वर्गों के चौंपियनों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 5 दिसम्बर को बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले आयोजित किये जायगे। फाइनल मुकाबले के विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किए जा रहे हैं।

मुकाबलों ये रहे परिणाम - बालक वर्ग-

उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में 48 से 51 किग्रा में मुकेश (एल.एस.ऐ.यू.पी), 51 से 54 किग्रा में सौरभ (एन.यू.आर.), 54 से 57 किग्रा में पंकज सिंह (एच.एन.बी.एस.पी.), 57 से 60 किग्रा में आशीष कुमार (जी.के.यू.), 60 से 63.5 किग्रा सचिन (बी.एम.यू), 63.5 से 67 किग्रा में अंकित (जी.जे.यू.एस.टी.), 67 से 71 किग्रा में नवीन (जी.के.यू), 71 से 75 किग्रा में विकास (जी.के.यू.), 75 से 80 किग्रा में कबीर पण्डित (टी.एम.बी.एस.पी), 80 से 86 किग्रा में युवराज (आई.जी.यू.), 86 से 92 किग्रा में बोबिन चौहान (जी.के.यू) तथा 92 से अधिक किग्रा में रिदम (सी.टी.यू.) विजेता रहे।
बालिका वर्ग -

उन्होंने बताया कि 45 से 48 किग्रा में भारती (एम.डी.यू.आर), 48 से 50 किग्रा में खुशी दीपक जादव (डी.बी.ए.एम.यू.), 50 से 52 किग्रा में देविका (एस.पी.पी.यू.), 52 से 54 किग्रा में रूचिका (सी.बी.एल.यू.बी), 54 से 57 किग्रा में विनका (के.यू.के), 57 से 60 किग्रा में निकिता (एस.एस.जे.यू.), 60 से 63 किग्रा में निशा (के.बी.सी.एन.एम), 63 से 66 किग्रा में ललिता (जी.के.यू.), 66 से 70 किग्रा में स्नेह (जी.के.यू), 70 से 75 किग्रा में निशा कुमारी (सी.बी.एल.यू.बी.), 75 से 81 किग्रा में नैना (बी.एम.यू) तथा 81 से अधिक किग्रा में वंशिका गौस्वामी (एच.पी.यू.एस.एच.) विजेता रहे।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है