उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: लम्बित आवेदनों के निस्तारण हेतु 31 दिसम्बर अंतिम तिथि

Dec 5, 2025 - 13:24
 0
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: लम्बित आवेदनों के निस्तारण हेतु 31 दिसम्बर अंतिम तिथि
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लम्बित आवेदनों को विभाग को अग्रेषित करने की अंतिम तिथि बुधवार 31 दिसम्बर, 2025 निर्धारित की गई है।
संयुक्त निदेशक श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि जिला भरतपुर में वर्तमान में विद्यार्थी स्तर पर 6,635 तथा शिक्षण संस्थान स्तर पर 861 आवेदन लम्बित हैं। इन आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों को तत्काल सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे स्वयं अपने स्तर पर लॉग-इन कर आक्षेप,त्रुटियों का सुधार कराएं तथा संबंधित कॉलेज,संस्थान में संपर्क कर अपने आवेदन को शीघ्र अग्रेषित करवाएं। शिक्षण संस्थानों को अगले 10 दिनों में सभी लम्बित आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर जिला कार्यालय को भेजने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर के बाद लम्बित रहने वाले सभी आवेदन निदेशालय स्तर से स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी एवं शिक्षण संस्थान पर होगी। विभाग का लक्ष्य है कि जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिले तथा शत-प्रतिशत आवेदनों का निस्तारण हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................