घर बैठे प्राप्त करें ई-मित्र की सेवाएं

Dec 5, 2025 - 13:22
 0
घर बैठे प्राप्त करें ई-मित्र की सेवाएं
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ई-मित्र योजना आमजन के लिए सेवाओं को और अधिक सरल व सुलभ बना रही है। इस योजना का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को पारदर्शी तरीके से सीधे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाना है, ताकि नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना घर बैठे ही आवश्यक सेवाएँ मिल सकें।
संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, विवेक कुमार ने बताया कि आमजन को सेवाओं का त्वरित लाभ दिलाने के लिए विभाग द्वारा ई मित्र मोबाइल एप्लीकेशन संचालित की जा रही है। यह एप नागरिकों को अनेक सेवाओं का लाभ स्वयं अपने स्तर से प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। इसके माध्यम से बिजली, पानी, नगर निगम तथा रीको के बिलों का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। इसके साथ ही मोबाइल प्रीपेड, पोस्टपेड रिचार्ज और डीटीएच रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी विभिन्न प्रमाण पत्र, जैसे-मूल निवास, जाति, जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन एवं पुलिस सत्यापन-अब सीधे ई मित्र एप से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक ई-मित्र पर किए गए अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं तथा अपने आसपास उपलब्ध ई-मित्र कियोस्क की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिक अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से ई-मित्र एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे सरल, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से प्रदान करता है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................