मातोर में गोलियों की गूंज, युवक गंभीर घायल मातोर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Mar 21, 2026 - 19:03
 0
मातोर में गोलियों की गूंज, युवक गंभीर घायल मातोर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

खैरथल (हीरालाल भूरानी) क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम मातोर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरानी रंजिश ने अचानक खूनी रूप ले लिया और दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात सामने आई।
जानकारी के अनुसार कार में सवार प्रमोद नामक बदमाश अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा और सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वीरेंद्र को तुरंत खैरथल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों और फरार होने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह के निर्देशन में जिलेभर में सख्त नाकाबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं भिवाड़ी एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................