वैर में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित

Dec 22, 2025 - 01:38
 0
वैर में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)... रविवार को  जबरदस्त ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सुबह के समय से ही घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कड़ाके की ठंड का असर आम जनजीवन पर भी साफ नजर आ रहा है। लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं बाजार भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से खुले। सुबह और शाम के समय सड़कों व चौराहों , बाजार में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए।

सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। वहीं ठंड के मौसम में खान-पान की आदतों में भी बदलाव आया है। लोग तिल की गजक, चाय, सूप और गर्म पकौड़ों का सेवन कर शरीर को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है