राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुई रन फॉर विकसित राजस्थान दौड़

Dec 22, 2025 - 01:41
 0
राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुई रन फॉर विकसित राजस्थान दौड़

खैरथल ( हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय पर “रन फॉर विकसित राजस्थान” का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एंव अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। रन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल से शुरू होकर अंबेडकर सर्कल से होते हुए जिला सचिवालय खैरथल तिजारा पहुंची। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को टी-शर्ट का वितरण भी किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए आमजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल, दौड़ जैसी शारीरिक गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। हम अपनी जीवनचर्या में नियमित रूप से इन गतिविधियों को शामिल करें।
 इस दौरान जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, कनिष्क अभियंता नगर परिषद मोतीलाल वर्मा, शारीरिक शिक्षक हरवीर भड़ाना, होमगार्ड, विद्यार्थी, खिलाड़ी, अधिकारी, कर्मचारी व आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है