रिटायर्ड शिक्षक पर प्राण घांतक हमला, नातियों को जबरन उठा ले गए, मारपीट कर जेवरात व नगदी ले जाने में सफल

Aug 18, 2025 - 13:26
 0
रिटायर्ड शिक्षक पर प्राण घांतक हमला, नातियों को जबरन उठा ले गए, मारपीट कर जेवरात व नगदी ले जाने में सफल

हलैना, (विष्णु मित्तल) थाना हलैना क्षेत्र के गांव नगला बाई निवासी रिटायर्ड शिक्षक शिवराम मीणा और उसकी पुत्रवधू श्रीमती नीलम मीणा पर परिवार के विवाद और भूमि प्रकरण को लेकर पुत्र की ससुराल पक्ष के लोगों ने प्राण घांतक हमला कर घायल कर दिया और छोटे पुत्र के 10 व 12 वर्षीय पुत्रों को जबरन उठा ले गए। पीडित पक्ष ने 16 अगस्त को हलैना थाना में 9 जनों को नामजद करते हुए 17 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला बाई निवासी शिवराम मीणा,जो रिटायर्ड शिक्षक है। उसने छोटे पुत्र विकास मीणा की ससुराल पक्ष के 17 जनों के खिलाफ मारपीट,नातियों को जबरन उठाकर ले जाना और घर के अन्दर से जेवरात व नगदी को चोरी की नियत से ले जाना आदि आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है। जिस में 9 आरोपी नामजद है।

पुलिस ने बताया कि रिर्पोटकर्ता शिवराम मीणा ने बताया कि एक अगस्त को करौली जिले के थाना टोडाभीम थाना क्षेत्र के गांव साकरवाडा निवासी सियाराम मीणा व सीताराम पुत्रान जगन्या मीणा,सन्तोष मीणा,विष्णु मीणा, मनीराम व ज्ञान सिंह पुत्रान सियाराम, भुसावर थाना के गांव अतरामपुरा निवासी बबलेश पुत्र कमलेश, कठूमर थाना के गांव बहराबास निवासी विक्रम मीणा व विजय मीणा तथा 6-7 अज्ञात जनों ने योजना बना कर गांव नगला बाई आ कर मुझ पर और मेरे बडे पुत्र की पत्नी नीलम मीणा पर प्राण घातक हमला किया। आरोपियों ने मेरे छोटे पुत्र के दो बच्चों को जबरन उठा कर ले गए और मुझ पर हथियार व लाठियों से हमला कर घायल कर गए। साथ ही घर से जेवरात व नगदी आदि को गए। पीडित शिवराम मीणा ने बताया कि आरोपी में छोटे पुत्र विकास मीणा की ससुराल पक्ष के है,जो रिस्तेदार है।

 परिवार के लोगों ने मुझे हलैना के अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया,जहां से भरतपुर रैफर कर दिया,भरतपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार हुआ,जहां से जयपुर को रैफर कर दिया। पीडित ने बताया कि 16 अगस्त को जयपुर से आकर हलैना थाना में उक्त प्रकरण का मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि ये कभी भी दुबारा हमला कर सकते है और में छोटे पुत्र के दोनों पुत्रों की एक अगस्त से पढाई भी प्रभावित हो रही है। इधर नीलम मीणा ने बताया कि आरोपी पक्ष मेरे पति पर हमला करने आए,जो पति पर हमला नही कर सके,मेरे ससुर शिवराम एवं मुझ पर हमला कर मारपीट कर गए। मेरे ससुर शिवराम मीणा की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................