रूपपुरा में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प: ग्रामीणो ने 50 पोधै लगाये 500 लगाने का संकल्प
गुरला (बद्रीलाल माली) गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचरिया के रुपपुरा में रविवार को सड़क के किनारे पर 50 पोधै व सभी पो़धो की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगायें ग्रामीणों ने गांव को हरा भरा करने के लिए 50 छायादार पौधे लगाए गए। ग्रामीणो की ओर से पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर लादु लाल कुमावत ने बताया की गांव पेड़ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने समेत सामाजिक सरोकार के कार्य करने में हमारा योगदान भी जरूरी है। इस अवसर पर रतन लाल कुमावत कोचरिया लादुलाल कुमावत जय शंकर पुरी गोशाला वाले राजु लाल गुर्जर युवा मोजूद रहे। युवा ने 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया


