टिटपुरी के बेनामी संत आश्रम पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Dec 25, 2025 - 13:11
 0
टिटपुरी के बेनामी संत आश्रम पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत मुख्यालय टिटपुरी स्थित बेनामी संत आश्रम से गुरूवार को डीजे के साथ कलश यात्रा पांच गांवों में होकर निकाली गई। भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर सरपंच हरवीर सिंह चौधरी मौजूद थे।
महंत शिव चेतन दास महाराज ने बताया कि बेनामी संत आश्रम पर पांचो गांव के सहयोग से श्री बेनामी संत भारत दास जी, नेमी दास जी, प्रकाश दास जी, श्याम दास जी, प्रेम दास जी महाराज की यादगार के उपलक्ष में संत श्री भरत दास जी महाराज का 96वां महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 25 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
इधर पांचो गांव के महिला पुरुष श्रद्धालु एकत्रित हुए। मंदिर प्रांगण में कलशो की विधिवत मंत्रोचार के साथ में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद में मंदिर से टिटपुरी, बिसली, अजीतपुरा, पावटा व सलेमपुर गांव में से होकर पांच ट्रैक्टरों के साथ धूमधाम से डीजे से कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में सबसे आगे ट्रैक्टर पर विराजमान कथा वाचक राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत श्री गंगागिरी जी महाराज श्रीमद् भागवत राम कथा रखे हुए। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत भजन गाती हुई चल रहीं थीं। कलश यात्रा का पांच गांव में जगह जगह विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................