अंत्योदय संबल शिविर में मिला लोगों को लाभः गोविंदगढ़ के मालपुर-तिलवाड़ में जमीनी विवाद सुलझे, आयुष्मान कार्ड बने
गोविन्दगढ़,अलवर (अमित खेड़ापति)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज 27 जून को गोविन्दगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मालपुर , तिलवाड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का आयोजन किया गया । शिविर आज सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर लगाया गया। तिलवाड़ा में आयोजित शिविर का निरीक्षण करने जिला परिषद सीईओ सालुखे गौरव रवीन्द्र आईएएस पहुंचे और शिविर में आए हुए आमजन से बात की वही मौके पर उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों से वहां आए प्रकरणों की स्थिति के बारे में जाना।
मालपुर शिविर में सफलता की कहानी में लाभार्थी ने बताया कि तैयब ,अयुब ,शाहीद व अन्य भाई पिछले कई सालो से हमारी जमीन के संबंध मे हो रही लडाई को लेकर काफी परेशान थे। ओर आए दिन इस जमीन को लेकर लडाईयां भी होती रहती थी परन्तु सरकार द्वारा लगाए गए पं दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाडा-2025 के बारे मे हमारे हल्का पटवारी कृष्णवीर चौधरी के द्वारा बताया गया। जिस पर उन्होने हमे बटवारा के फायदे के बारे मे समझाया गया ओर हम सब भाईयो के बैठाकर हमारा बटवारा करवाया। जिसके बाद अब हम अपनी अपनी जमीन पर काबिज है एवं अब हमारा सभी झगडा समाप्त हो गया है जिसको लेकर हम सभी भाई प्रशासन का एवं मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते है जो उन्होने पं दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाडा -2025 का आयोजन किया।
मोहम्मददीन सीगराका (मालपुर) ने बताया कि मेरी धर्मपत्नी हसीना, पुत्री शबनम व मेरा पुत्र वकील पिछले काफी समय से अपनी मोसमी बीमारियों को लेकर काफी अस्पतालों में जाकर परेशान हो रहे थे। ओर समय ,पैसा दोनों खर्च कर रहे थे फिर हमे पता चला कि हमारे ग्राम पंचायत में (मालपुर में) आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सबल पखवाडा 2025 आयोजित किया जा जा रहा रहा है जिसमें हमने रजनी ANM PHC मालपुर से सम्पर्क किया। उन्होने हमारी समस्या को मध्यनजर रखते हुए आयुष्मान कार्ड बनाया एवं इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया। आज हम आयुष्मान कार्ड बनवाकर बहुत खुश हुए।
राजेन्द्र यादव, तहसीलदार गोविंदगढ़ ने बताया कि मालपुर में सहमति से विभाजन के पांच ,सीमा ज्ञान 15, नामांतरण 20, रास्ता के तीन प्रकरणों का निस्तारण शिविर में किया गया साथ ही मालपुर में बेटी जन्मोत्सव शिविर में मनाया गया।
तिलवाड़ में सहमति से बटवारा 4 , सीमा ज्ञान 8 नामांतरण 20 रास्ता के दो और पत्थर घड़ी का एक प्रकरण निस्तारित किया गया।
शिविर में जिला परिषद सीईओ सालुखे गौरव रवीन्द्र आईएएस ,उपखंड अधिकारी सुभाष यादव , तहसीलदार राजेंद्र यादव विकास अधिकारी लेखराज सैनी , अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर,सहायक विकास अधिकारी महेन्द्र मीणा , सुदेश कुमार कानूनगो,नारायण लाल कानूनगो सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।


