महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम मे कृषि मंत्री और विधायक ने पहुंच किया नमन; ग्रामीणों को क्षेत्र के विकास का दिया भरोसा
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र केमहाराजा सूरजमल के 262 में बलिदान दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जन्मदिवस पर शीशवाड़ा में दो दिवसीय रागिनी कार्यक्रम एवम भजन जिकड़ी कार्यक्रम का आयोजन हुआ|
रागिनी कार्यक्रम में हरियाणा के प्रसिद्ध गायक कलाकार सुरेंद्र बेनीवाल ने अपनी प्रस्तुतियों से मोह लिया महाराजा सूरजमल की रागिनी सुनकर सबको भाव विभोर कर दिया| भजन जकड़ी में तेज सिंह भूपेंद्र छवि देशवाल पूजा dagur एवं सावित्री ने धार्मिक भावनाओं के साथ गायन किया|
कार्यक्रम के समापन पर राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा एवं महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने कार्यक्रम में शिरकत की कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा एवं महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने महाराजा सूरजमल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में शिरकत की|
इस दौरान गांव के पंच पटेल व ग्रामीणों द्वारा कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणाएवं विधायक राजेंद्र मीणा का 51 किलो की माला तथा परंपरागत कृषि कार्य के लिए हल भेंट किया तथा सभी गांव वालों ने 51 मीटर का फेटा पुष्प मालाओं से स्वागत किया |
इस दौरान ग्रामीणों की मांग परकृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने हिंडौन तक की सड़क को बनाने चुरारी की सड़क का निर्माण करने एवं शिशवाड़ा, को विकास के कार्य में पीछे नहीं छोड़ने की बात कही |
कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि मैं काफी दिनों में आपके क्षेत्र में आया हूं कुछ विकास नहीं कर पाया लेकिन अब विकास आपके क्षेत्र कानिश्चित ही करूंगा और जो आपने मान सम्मान दिया है उस मान सम्मान को हमेशा बनाए रखूंगा आपके सम्मान को नीचा नहीं होने दूंगा | महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आपके हमेशा बीच में रहता हूं क्षेत्र में विकास को लेकर धन की कमी ने रहने दी जाएगी और हमेशा आपके लिए विकास करूंगा| मंच का संचालन योगेश शास्त्री ने किया और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया I
इस मौके पर गोवर्धन सरपंच तालचीडी, जिला परिषद सदस्य पप्पू बृजमोहन मीणा, पूर्व प्रधान बांदीकुई सुबद्दी मीणा, गो पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गोपुत्र अवधेश अवस्थी, महुवा देहात मंडल अध्यक्ष धारा सिंह गुर्जर खेड़ला मंडल अध्यक्ष राजबहादुर उप प्रधान बैजू पड़ा धर्मेंद्र मीणा डॉक्टर जगमोहन लाल मीणा चैन सिंह राहुल देशवाल परसोत्तम अनिकेत चौधरी रंजीत देशवाल रोबिन जगबीर ओमप्रकाश डीलर संजीव रोशन सिंह देशवाल मुरारी देशवाल दीनदयाल देशवाल सुजान भगत जी हरवीर सिंह देशवाल श्रीमन जाटव मुरारी धोबी सुजान प्रजापत केदार प्रजापत कुलदीप जाटव देवो कल्ला देवीसिंह सहित गांव के पंच पटेल ग्रामीण जन उपस्थित रहे|