सैंथल, मेहंदीपुर बालाजी, बैजूपाड़ा और नांगल राजावतान थाना पुलिस की कार्रवाई: एक दिन में 36 लोगों को किया गिरफ्तार

Jun 22, 2025 - 15:20
Jun 23, 2025 - 02:54
 0
सैंथल, मेहंदीपुर बालाजी, बैजूपाड़ा और नांगल राजावतान थाना पुलिस की कार्रवाई: एक दिन में 36 लोगों को किया गिरफ्तार

दौसा (राजस्थान)

दौसा जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी सागर राणा के निर्देश पर सैंथल, मेहंदीपुर बालाजी, बैजूपाड़ा और नांगल राजावतान थाना पुलिस ने की। इनमें नांगल राजावतान थाना पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया तो वही मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने 11, बैजूपाड़ा पुलिस ने दो और सैंथल थाना पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सागर राणा ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान की कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, जिससे कि अपराधियों को भनक लगने से वे फरार नहीं हो सकें। टीमों द्वारा एक ही समय पर अलग-अलग जगहों पर दबिश देने से बदमाशों में खलबली मच गई। एसपी का कहना है कि जिले में धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और प्रयास है कि जिला अपराध और अपराधियों से मुक्त हो, इसको लेकर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की थीम पर है। जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी रहे और समाज में भयमुक्त वातावरण बने।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................