केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर प्रतिपक्ष नेता जूली सहित अन्य नेता पहुंचे दिया समर्थन; आमरण अनशन शुरू

Dec 27, 2025 - 13:36
 0
केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर प्रतिपक्ष नेता जूली सहित अन्य नेता पहुंचे दिया समर्थन; आमरण अनशन शुरू

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-अलवर मेगा हाईवे मार्ग के मध्य स्थित कांदोली बाईपास पर केंद्रीय विधालय की मांग पर चल रहे आंदोलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, वैभव गहलोत, आर्यन जुबेर खान, ललित यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने इस मांग को लेकर समर्थन किया।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर हमला करते हुए बताया कि इतना बड़ा आंदोलन हो रहा है। धरने पर बैठे है सरकार के कानों पर जूं नही रेंग रही है। जब राजगढ़ को केवी मिला तो राजगढ़ में बनना चाहिए। सरकार के पास जमीन नही है तो एक्वायर करे।  डबल इंजन की सरकार बताते है बडी-बडी बाते करते है। अगर रैणी में देना है तो दूसरा केवी रैणी को दे दो। इस सरकार को देखना चाहिए व सोचना चाहिए। व्यापारी, किसान व मजदूर बैठे है। इसलिए सरकार ध्यान दे।

आवाज मंच के मुकेश जैमन ने बताया कि चार दिन से राजगढ़ कस्बा बंद है। जबकि शासन प्रशासन संवेदनहीन है जो ध्यान नही दे दे रहा है। दो दिन से महापड़ाव हो रहा है। आज राजगढ़ प्रशासन से वार्ता भी लेकिन समाधान नही निकला है। उन्होंने बताया कि अब वे आमरण अनशन पर बैठ गए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................